साल भर से वेतन नहीं मिलने को लेकर मदरसा आलिया अरबिया रहमानिया में कार्यरत रसड़ा के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने गुरुवार को विकास भवन के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनके वेतन के बारे में निर्णय नहीं लिया जाता तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा।
बैठक को संबोधित करते हुुए कसौवर हुसैन ने कहा कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा बार-बार मौखिक रूप से वेतन देने का आश्वासन दिया जाता रहा हैै, लेकिन आज तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है।
जबकि शिक्षकों को वेतन का भुगतान अगस्त 2014 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया है। मांग की कि बार-बार वेतन भुगतान में रोक न लगाई जाए। जब तक कोई स्थाई प्रबंध समिति न हो जाए पूर्व शासनादेश के अनुसार ही वेतन दिया जाए। प्रबंधकीय विवाद में हमें वेतन के लिए प्रताड़ित न किया जाए।