फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिमपुर कांड के दोषियों को सजा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हाशिमपुर कांड की फिर से जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को आल इंडिया पीपुल्स फोरम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों को सजा देने के लिए नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एआईपीएफ के राष्ट्रीय समिति के सदस्य एवं पीयूसीएल के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन सिंह ने कहा कि हाशिमपुरा कांड के आरोपियों को दोषमुक्त करना सरकार और सरकारी तंत्र के मिलीभगत का क्रूर उदाहरण है।

साथ ही विलंबित न्याय का भी अभूतपूर्व उदाहरण है। इस घटना की फिर से जांच कर निश्चित समय-सीमा के अंदर दोषियों को दंडित करने की मांग की। कहा कि अन्यथा की स्थिति में न्यायपालिका और सरकार से लोगों का विश्वास उठ जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर एडवोकेट रणजीत सिंह, डा. एम इलियास, माले नेता श्रीराम चौधरी, लाल साहब, लक्ष्मण यादव, मौलाना मजहर मुरी, रामनिवास, बृजलाल प्रजापति, शिवविलास, सुरेश चौहान, मुन्ना तुरहा, बसंत कुमार सिंह, जयराम चौहान, कमलावती, दिनेश राजभर, सिंहासन पटेल, जयप्रकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें