फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पैदल गश्त कर दिया व्यापारी व लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। धनतेरस दीपावली छठ पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा को लेकर नगर में पैदल गश्त किया। एसपी ने व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा जताया। अपनी-अपनी दुकानों के अंदर व बाहर सीसी कैमरे लगाने की अपील की।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान बिना हेलमेट के बाइक सवारों की चेकिंग की गई। इस दौरान 13 बाइक का चालान काटा गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आमजन को शांति तरीके से त्योहार मनाने के लिए कहा। एसपी से लोगों से कहा कि कोई अराजक तत्व त्योहार में माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह, सिटी इंचार्ज राज केसर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें