बैरिया। कोहरे को देखते हुए रेल प्रशासन ने दिसंबर से फरवरी 2026 तक सारनाथ एक्सप्रेस को अप और डाउन मिलाकर 60 दिनों तक निरस्त कर एक दिन के अंतराल पर चलाने का निर्णय लिया है। हरिहरनाथ एक्सप्रेस को भी 48 दिनों तक निरस्त कर एक दिन के अंतराल पर चलाया जाएगा।
दो जोड़ी ट्रेनों के निरस्त होने के कारण तीन दिनों में सुरेमनपुर आरक्षण टिकट काउंटर व ऑनलाइन से 265 लोगों ने आरक्षित टिकटों को कैंसिल कराया है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अप सारनाथ एक्सप्रेस 15159 छपरा दुर्ग दिसंबर में 6,8,10,13,15,17,20,22,24,29 व 31 दिसंबर को छपरा से दुर्गा नहीं रवाना होगी। वहीं जनवरी में 3,5,7,10,12,14,17,19,21, 24, 26,28 व 31 जनवरी वही फरवरी में 2,4,7,9,11व 14 फरवरी को सारनाथ एक्सप्रेस दुर्गा के लिए नहीं चलाई जाएगी।
इसी तरह 15160 डाउन दुर्ग छपरा एक्सप्रेस दिसम्बर माह में 7,9,11,14,16,18,2, 23, 25,28 व 30 दिसंबर जनवरी माह में 1,4, 6, 8,11,13,15,18,20,22,25,27 व 29 जनवरी जबकि फरवरी में 1,3,5,8,10,12 व 15 फरवरी को दुर्ग से छपरा के लिए नहीं चलेगी। इसी क्रम में 14523 अप बरौनी अंबाला के बीच चलने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस दिसंबर में 8,11,15,18,22,25 व 29 दिसंबर जनवरी में 1,5,8,12,15,19,22,26 व 29 जनवरी वही फरवरी में 2,5,9,12,16,19,23 फरवरी को बरौनी से अंबाला के लिए नहीं चलेगी।
14524 डाउन अंबाला बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस दिसम्बर माह में 6,9,13,16,20,23,27 व 30 दिसंबर जनवरी में 3,6,10,13,17,20,24,27 व फरवरी में 3,7,14,17,21,24 फरवरी को अंबाला से बरौनी के लिए नही प्रस्थान करेगी।
ट्रेनों के निरस्त होने पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर अपना टिकट कैंसिल करने वालों की भीड़ बढ़ गई है।
इस संदर्भ में सुरेमनपुर के स्टेशन अधीक्षक पी आर पटेल ने बताया कि ट्रेनों को निरस्त करने या चलाने का निर्णय रेलवे बोर्ड किया करता है। ऊपर से आदेश अभी इन दोनों ट्रेनों के लिए आया है।