फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध : शासकीय ग्रुप से बाहर हुए सचिव

विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर पंदह विकास खंड एडीओ पंचायत प्रदीप शर्मा को सौंपते सचिव।आयोजक
विज्ञापन
बेरुआरबारी/बेल्थरारोड। ग्राम पंचायत अधिकारियों का ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने के विरोध में धरना जारी है। 10 सूत्री मांगों को लेकर एक दिसंबर से चल रहे धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन सचिव मांग पूरी नहीं होने तक शासकीय ग्रुप से खुद ही बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

मांग पत्र खंड विकास अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी को सौंपा। अधिकारियों ने कहा कि अगर 15 दिसंबर तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो सभी सचिव अपना वित्तीय डोंगल पंचायत कार्यालय में जमा कर देंगे। सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर रजनीश राय, रविशंकर यादव, चंद्रभान गुप्ता, आलोक सिंह आदि रहे। ब्लाॅक सीयर में ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन ने ज्ञापन खंड विकास अधिकारी फैसल आलम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में तेजबहादुर, अमित आनन्द, कुमारी सोनम, सन्ध्या यादव शामिल रहे। बांसडीह में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
संजीत कुमार, रमेश यादव, अरविंद कुमार, अरविंद आदि मौजूद रहे।
रेवती में हुए धरना प्रदर्शन में धर्मेंद्र कुमार पाठक, पवन यादव, सुनील श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, अनुज कुमार गोंड, मृत्युंजय कुमार चौबे, संजय कुमार तिवारी, संदीप कुमार सिंह, पंकज कुमार थे।
विज्ञापन

इसी तरह से सिकंदरपुर, मनियर, रसड़ा में भी सचिवों ने विरोध दर्ज कराया। पंदह में सचिवों ने ज्ञापन में छह सूत्रीय मांगें रखीं। मिथिलेश, सुनील तिवारी, चंद्रशेखर, पुष्पराज, ब्रह्मदेव पाल, निक्की राय, प्रमोद मंजुल और मनीष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें