फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुरेश शाह गोंगपा के जिलाध्यक्ष परशुराम खरवार बने जिला सचिव

विज्ञापन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मनोनीत पदा​धिकारीगण। आयोजक
विज्ञापन
बलिया। शंकरपुर स्थित गोंडवाना भवन में सोमवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 27 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन करते हुए सुरेश शाह को जिलाध्यक्ष और परशुराम खरवार को जिला सचिव चुना गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी और प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई।
कमेटी में बच्चालाल गोंड को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अच्छेलाल गोंड को जिला उपाध्यक्ष, त्रिलोकी गोंड को सहसचिव तथा श्रीपति गोंड और हरिशंकर गोंड को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। एडवोकेट अशोक गोंड को कानूनी सलाहकार और जीउत जी गोंड, सुमेर गोंड, बरमेश्वर गोंड, कन्हैया गोंड, श्रीभगवान गोंड व शिवसागर गोंड को जिला संरक्षक मंडल का सदस्य चुना गया। संजय गोंड को बलिया, उमाशंकर गोंड को बांसडीह, जगलाल गोंड को रसड़ा, गोविंद गोंड को सिकंदरपुर और छोटन गोंड को बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा शंकर गोंड, अशोक गोंड, राजीनंद गोंड, ओमप्रकाश गोंड, दीपक गोंड, भरत गोंड, वशिष्ठ गोंड, अमृत राज गोंड और भिखारी गोंड को जिला कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी और प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से अपना प्रत्याशी उतारेगी। राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने सम्मेलन की सफलता पर सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने एक नवंबर को वाराणसी के कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तिरु तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में आयोजित आदिवासी अधिकार रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें