फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय बोर्ड की बैठक में करूंगा शिकायत : कुशवाहा

Wed, 25 Nov 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा अपनी ही सरकार के मंत्रियों के रवैये को लेकर बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि
विज्ञापन

वह केंद्रीय मंत्रियों द्वारा की जा रही सांसदों की उपेक्षा का मसला मंगलवार को होने वाली पार्टी की संसदीय बोर्ड की
बैठक में जोरशोर से उठाएंगे।


सांसद बुधवार को बेल्थरारोड जिला पंचायत डाकबंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वह खामोश नहीं बैठेंगे। साथ ही जनता की लड़ाई मुखर होकर लड़ेंगे। सांसद कुशवाहा ने बुधवार को बेल्थरारोड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं।


कहा कि पार्टी संसदीय दल की बैठक मंगलवार को होने वाली है। बैठक में वे जोरशोर से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के बर्ताव को उजागर करेंगे। साथ ही बताएंगे कि उन्होंने रेलमंत्री सुरेश प्रभु के बलिया के शिलान्यास कार्यक्रम में स्टेशनों की समस्याओं को रखने का कार्य किया लेकिन रेल राज्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान के बजाय उनका उपहास किया।
विज्ञापन



वह पार्टी नेतृत्व को यह भी जानकारी देंगे कि किस तरह रेल राज्यमंत्री ने साजिश कर उनका नाम शिलान्यास और अनावरण पट्टिका पर अंकित नहीं होने दिया। सांसद कुशवाहा ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में वह मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और सामाजिक अधिकारिता मंत्री थावरचंद्र गहलोत की भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन



साथ ही अनुरोध के बावजूद कार्यक्रम के लिए समय नहीं दे रहे हैं। इसके चलते जनता में उनकी तो फजीहत हो ही रही है, लोकप्रिय सरकार की छवि को भी धक्का लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें