कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी 71वीं जयंती समतामूलक दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस भवन पर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण संचार क्रांति के जनक थे।
उन्होंने पंचायती चुनाव महिलाओं को आरक्षण तथा 18 वर्ष के युवाओं को मत दिलाने का काम किया। पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा कि विकास की कड़ी में राजीव गांधी ने कई ऐसे कदम उठाए, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिले में ओवरब्रिज, नवोदय विद्यालय, दूरदर्शन सहित कई बड़े कार्य पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पूर्व सांसद जगन्नाथ चौधरी की मांग पर कराया था।
इस दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुभ्रा मुखर्जी के निधन शोकसभा की गई। इस मौके पर महेंद्र प्रताप शुक्ल, जवाहर चौहान, विजय मिश्र, शशिकांत, डा. विजयानंद पांडेय, रामधनी सिंह, शिवप्रताप ओझा, उषा सिंह, दीपक श्रीवास्तव, जैनेंद्र पांडेय, जितेंद्र नाथ राय आदि रहे।
नवानगर संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय सिकंदरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसमें मुख्य रूप से जयप्रकाश चौधरी, देवेंद्र पांडेय, श्रीप्रकाश राय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मजीबुर्रहमान ने किया।