फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: शुरु हुईं जिले में नामांकन की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 13 अप्रैल से जिले के 17 विकास खंडों में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन होगा। ब्लाक परिसर के 200 मीटर की परिधि में सिर्फ नामांकन करने वाले प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक ही घुस पाएंगे। प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ब्लाक मुख्यालय और जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को कलेक्ट्रेट परिसर और सदर तहसील में नामांकन स्थल बनाया गया है। सुरक्षा के लिए गेट पर थानेदार संग 50 पुलिसकर्मी और महिला आरक्षी मुस्तैद रहेंगी। इसके अलावा, नामांकन की प्रक्रिया की तीसरी आंख भी निगहबानी करेगी ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन

जिले के 17 ब्लॉक मुख्यालयों पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही न्याय पंचायतवार काउंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। जिस विकास खंड में जितनी न्याय पंचायतें होंगी, उतने ही एआरओ की तैनाती की गई है और उतने ही काउंटर बनाए गए हैं। ब्लॉक परिसर से 200 मी की दूरी पर बैरियर लगाया जाएगा और वहीं पुलिस बल तैनाती रहेगी और एक प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक सहयोगी ही अंदर प्रवेश करेगा। ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉक मुख्यालय और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट परिसर और सदर तहसील में नामांकन स्थल निर्धारित किया है। नामांकन का कार्य 13 से 15 अप्रैल तक होगा। 16 और 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 अप्रैल को सुबह 8 से 3 बजे तक उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले सकेंगे। इसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन और 26 अप्रैल को मतदान होगा।
सात कोर्ट में होगा जिपं सदस्यों का नामांकन
जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने ब्लॉकवार डीएम, एडीएम, सीआरओ, सिटी मजिस्ट्रेट, सदर एसडीएम कोर्ट, बंदोबस्त अधिकारी का कोर्ट और डीडीसी के कोर्ट में अलग-अलग विकास खंडों में पड़ने वाले जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

सभी विकास खंड कार्यालयों पर इलाकाई थानेदारों के अलावा महिला आरक्षियों समेत 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, नामांकन प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। विभाग द्वारा नामांकन की अलग से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। - संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें