फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आपत्तियां देने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पंचायत चुनाव के लिए पूर्व में निर्धारित आरक्षण मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद दूसरी बार प्रधान, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य के वार्डों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। सूची जारी होते ही आपत्तियों का दौर शुरू हो गया। अधिकांश आपत्तियां प्रधान पद के आरक्षण में हुई गड़बड़ी को लेकर थी। सोमवार को जिला पंचायत राज विभाग में आपत्तियां देने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी और कुल 97 आपत्तियां पड़ीं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर पंचायतों की आरक्षण सूची दूसरी बार 20 मार्च को जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया। इसके बाद से ही अब आरक्षण पर आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। ब्लॉक कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक आपत्तियां दी जा रही हैं। हालांकि सभी आपत्तियों का निस्तारण जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से किया जाएगा। सोमवार को तो आरक्षण पर आपत्तियां देने के लिए जिला पंचायती राज विभाग के सामने भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, इसे देखते हुए विभाग के कई कर्मचारियों को तैनात किया गया था। पंचायतों के आरक्षण को लेकर 23 मार्च तक आपत्तियां ली जानी है। इसके बाद, 24 और 25 मार्च को आई आपत्तियों का परीक्षण किया जाएगा और 27 तक आरक्षण की अंतिम सूची जारी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें