फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पंचम वेद नाटक का मंचन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली की ओर से आयोजित भारत रंग महोत्सव पर विश्व जन रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें देश की दो हजार से अधिक संस्थाओं ने एक साथ एक नाटक का ऑनलाइन प्रदर्शन कर रिकॉर्ड बनाया। बलिया से संकल्प साहित्यिक संस्था की भी भागीदारी रही। बलिया कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हाल में 15 फरवरी को देर शाम भरत मुनि के नाट्य शास्त्र पर आधारित पंचम वेद नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

नाटक में बताया गया कि किस तरह भरत मुनि ने चारों वेदों को मिलाकर नाट्य शास्त्र की रचना की, ताकि वेद का लाभ आम जन को भी मिल सके। नाटक में यह भी संदेश दिया गया कि यह सामाजिक कार्य है, इसका समाज से सीधा जुड़ाव है। इसलिए नाटक का सामाजिक सरोकार होना बहुत जरूरी है। नाटकों के माध्यम से हम न सिर्फ एक बेहतर समाज का निर्माण करते हैं बल्कि हम एक बेहतर मनुष्य भी बनाते हैं। आशीष त्रिवेदी द्वारा निर्देशित इस नाटक में ट्विंकल गुप्ता, ओमवीर खरवार, प्रीतम वर्मा, शिवम कृष्ण, रितिक गुप्ता,आकाश यादव, सागर आदि ने अभिनय किया। नाटक से पहले कवियित्री डॉ. कादंबिनी सिंह और शिक्षिका वंदना गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें