फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पलक ने कराटे प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंद्रपुरा की होनहार बेटी ने कोलकाता में हो रहे नेशनल कराटे प्रतियोगिता में रविवार को प्रथम स्थान व गोल्ड मेडल हासिल कर जनपद सहित गांव का नाम रोशन किया है। इस पर ग्रामीण अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव की कुमारी पलक गुप्ता (13) पुत्री संजय गुप्ता ने फोन पर बताया कि वह बचपन से ही कराटे प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। कक्षा 9वीं की सेक्रेड हार्ट स्कूल सहरसपाली की छात्रा है। अभी तक 17 गोल्ड मेडल और दो सिल्वर मेडल हासिल किया है। कोलकाता में जेम्स एकेडमिया इंटरनेशनल स्कूल में हो रहे नेशनल कराटे प्रतियोगिता में शुक्रवार को भाग लिया था। विभिन्न राज्यों से कुल करीब 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। 13 वर्ष की उम्र में हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें