फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी के चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। गिरोह बनाकर वाहन चोरी व उनके नाजायज खरीद फरोख्त के चार आरोपितों के खिलाफ बांसडीह पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। 22 रून को पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त राकेश पासवान राजू राजभर निवासी शिवरात्रि पोखरा व रोहित राजभर निवासी गुदरी बाजार, जितेंद्र गोंड़ निवासी दक्षिण टोला बांसडीह को चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। पुलिस का मानना है कि उक्त आरोपित पूरी तरह संगठित होकर जनपदीय स्तर पर वाहन चोरी सहित इस प्रकार के अन्य अपराधों में पूरी तरह लिप्त हैं। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चारों अभियुक्त वाहन चोरी आदि अपराधों में लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें