फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी झंडा फूंक जताया विरोध

Sat, 02 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदूवादी राष्ट्र नेपाल के भूकंप पीड़ितों को गौ मांस के लिए मसाले का पैकेट पाक द्वारा भेजे जाने से नाराज फूलन सेना के लोगों ने टीडी कालेज चौराहे पर पाक का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि पाक हरकत से बाज नहीं आया तो उसे अपनी करनी का फल भोगना पड़ेगा।
विज्ञापन


फूलन सेना जिला इकाई के  सदस्यों ने पुतला दहन से पूर्व चंद्रशेखर उद्यान में बैठक की। इस दौरान नेपाल में भूकंप व तूफान से मरे लोगों की आत्मा की शांति के  लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि नेपाल के इस दुख की घड़ी में पूरा विश्व उसके साथ खड़ा है। वहीं नेपाल में पाकिस्तान द्वारा गौ मांस के लिए मसाले भेजा जा रहा है। खाद्य एवं रसद सामग्री में इस तरह की सामग्री भेजे जाने की तीखी आलोचना व निंदा प्रस्ताव पारित हुआ।

फूलन सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीरेंद्र निषाद ने कहा कि नेपाल एक र्निविवाद हिंदू राष्ट्र है। समूचा विश्व जानता है कि वहां गौ की पूजा होती है। नेपाल में गौ वध पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में पाकिस्तान ऐसी सामग्री भेजना उसकी मानसिकता को दर्शाता है। यह किसी भी हाल में क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी ने कहा कि पाक के नापाक इरादे ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान के घड़ियाली आंसू मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। इस मौके पर सीताराम निषाद, अफताब आलम, कालीचरन निषाद, अजय शंकर मिश्र, रमाशंकर राय, संजय निषाद,  स्वामी नाथ साहनी, राजकुमार निषाद, शिवकुमार राम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें