फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुरू कराया निर्माण, बढ़ा तनाव

Sat, 02 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस भवन के बगल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण को लेकर पूरे दिन गहमा-गहमी बनी रही। निर्माण के दौरान वाहन स्टैंड के ठेकेदार के साथ आए लोगों ने काम रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल अजय राय ने वस्तु स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद दोबारा कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन के पीछे खाली पड़ी जमीन पर निर्माण का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया। इसके बाद वाहन स्टैंड के ठेकेदार के साथ ही दर्जनों लोगाें ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को रुकवा दिए। इस दौरान ठेकेदार पक्ष के लोगाें के आक्रोश को देखते हुए कांग्रेसियों को मौके से भागना पड़ा।

 प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रिवाल्वर लहराने के बाद कांग्रेसी नेताओं को भागना पड़ा था। इसकी सूचना तत्काल किसी ने पुलिस को दे दी। अनहोनी को देखते हुए शहर कोतवाल अजय राय सहित कई चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद सामान्य स्थिति होने पर पुन: निर्माण कार्य शुरू  कराया गया। हालांकि देरशाम तक प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति रही।
विज्ञापन


ठेकेदार पक्ष के लोगों का कहना था कि अगर कांग्रेस के पास लीज के नवीनीकरण के कागजात हैं तो उसे दिखाने में क्या आपत्ति है। वहीं कांग्रेसियों का कहना है कि जमीन अंग्रेजी शासन काल से हम लोगों के नाम पर है। समय-समय पर उसका नवीनीकरण भी होता रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें