भारतीय एकता सद्भावना मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फजले मसूद का जिले में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
जनपद की सीमा पर सीयर विस क्षेत्र में मयंक सिंह, सिकंदरपुर में मो. सोएब, खड़सरा में ब्रजेश सिंह गाट, छात्र नेता अतुल पांडेय, अभिषेक सिंह, आशीष पांडेय द्वारा स्वागत किया गया। जिला पंचायत परिसर के पंचायत सभागार में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत रामनाथ व्यास द्वारा स्वागत गाकर किया गया। इस दौरान आयोजक रौशन सिंह चंदन के छोटे भाई ब्रजेश कुमार बबलू के साथ छात्र-नेताओं ने 51 किग्रा का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधानसंघ के जिला प्रवक्ता शामू ठाकुर तथा मदरसा संघ प्रदेश अध्यक्ष जुबेर भाई सोनू ने प्रतीक चिह्न सौंपा।
आयोजक तथा जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि ने फजले मसूद को चांदी का मुकूट पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मसूद ने कहा कि नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो अभियान के तहत यह सेमीनार आयोजित किया गया है। हमारा संगठन 14 प्रांतों में कार्यक्रम चल रहा है।
कहा कि बलिया की धरती पर मुझे आपार स्नेह और प्यार मिला है। शायद ही इतना कहीं मिला होगा। उन्होंने भारत माता के अमर सपूतों की कुर्बानियों तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राजेश सिंह ने कहा कि इस संगठन में हम उन तमाम लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे है।
जिन्होंने अपने कर्तव्यों और विचारधाराओं से समाज और राष्ट्र के एकता में पिरोया है। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि हमें एकजुट होकर दलगत भावना से उपर उठना होगा। तभी सदभावना मिशन अपने मकसद में कामयाब होगा।
इस मौके पर ओमप्रकाश राय, हयानुमानी, अशोक कुमार सिंह, संजय सिंह, बबुआ सिंह, शैलेंद्र सिंह पप्पू, उमाशंकर वाजपेयी, रंजीव शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सागर सिंह राहुल, अभिषेक राय, आलोक कुंवर, रामदयाल, सौरभ सिंह रानू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता किसान नेता रामधनी सिंह तथा संचालन शामू ठाकुर ने किया।