फिल्म निदेशक भंसाली का पुतला फूंकते रणवीर सेना के सदस्य।
- फोटो : ballia
नगर के प्यारेलाल चौराहा पर रणवीर सेना के सदस्यों ने नारेबाजी कर पद्मावती फिल्म के निदेशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। सदस्यों ने चेताया कि जिले में किसी भी सिनेमा हालो में पद्मावती फिल्म दिखाया गया तो आंदोलन तय है। सेना इसका विरोध किसी भी रूप में करेगी। इसके पूर्व सेना के सदस्यों ने नाथ बाबा के परिसर बैठक कर राजपूत समाज में आ रही गिरावट पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे अमित सिंह गोला ने कहा कि संगठन का विस्तार कर बहुत जल्द ही ग्राम स्तर पर तैयार किया जायेगा। सदस्यों ने पद्मावती फिल्म में निर्देशक द्वारा रानी पद्मावती के चरित्र चित्रण गलत तरीके से प्रस्तुत करने नाराजगी जताई।
सदस्यों ने संजय भंसाली का पुतला लेकर नगर भृमण चौराहे पर दहन किया। इस मौके पर दिलीप सिंह, अनूप सिंह, नित्यानन्द सिंह, पवन सिंह, ललित सिंह विट्टू, मनीष सिंह, गुड्डू सिंह, मंगल सिंह, टुनटुन सिंह, प्रदीप सिंह, रिशू सिंह, करन सिंह, प्रिन्स सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन आलोक कुमार सिंह ने किया।