फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की खुशहाली के लिए कार्य कर रहीं देश व प्रदेश की सरकारें: स्वतंत्रदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सोनिया की यूपीए सरकार ने 10 सालों में देश को बर्बाद कर दिया। 2004 के चुनाव में यूपी ने 10 सीटें दी थीं, यदि 17 सीटें दे दी होती तो अटल बिहारी वाजपेई दोबारा प्रधानमंत्री बन गए होते। वे शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के आवास पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तराजू पर रखें तथा दूसरी तरफ प्रदेश के सभी जातिवादी पार्टियों को देखे कि देश के नौजवानों का भविष्य कौन सुधारेगा। लोग पूछते थे की राम मंदिर कब बनेगा, वह भी तय हो गया। सभी तिथि तय हो गई, कब क्या होना है। पाकिस्तान से युद्ध कब होगा,चाइना से युद्ध कब होगा। हम लोग कन्हैया व राम के पथ पर चलते हैं। जब तक हमारे देश के सभी गरीबों का पक्का मकान ना बन जाए तब तक हम लोग रुकने वाले नहीं हैं। भाजपा मेरी मां है और इस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश का नेता है। वे कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, लेकिन उसके सिर पर बर्फ, मुंह में शक्कर, सीने में आग और पैर में कंकर होना चाहिए। यदि वह सोचे तो ठंडे दिमाग से बोले तो मीठा। इस मौके पर सिकंदरपुर विधायक संजय यादव, मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, बेल्थरा विधायक धनंजय कनौजिया, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, केतकी सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भगवान पाठक, अरविंद राय, संजीव कुमार डंपू, विनोद शंकर दुबे, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें