फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मधुबन रेलवे क्रॉसिंग पर 55.87 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/चौकियामोड़। बेल्थरारोड-मधुबन मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-19 स्पेशल मधुबन ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी है। निर्माण के लिए चिह्नित स्थानों पर मिट्टी की गुणवत्ता जांचने का काम शुरू कर दिया गया है। मिट्टी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ओवरब्रिज की नींव की गहराई तय होगी। रेलवे ब्रिज का निर्माण करवा रहा है, परियोजना पर करीब 55 करोड़ 87 लाख रुपये खर्च होने हैं और इसे 30 अप्रैल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

प्रस्तावित ओवरब्रिज बेल्थरारोड कृषि मंडी के पास से कुशहा भाड़ के भटपुरवा गांव के करीब तक बनाया जाना है। इसके लिए चिह्नित 21 पिलरों के स्थानों पर मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। निर्माण टीम की देखरेख में करीब 80 फीट तक बोरिंग कर अलग-अलग गहराइयों से नमूने एकत्र किए जाएंगे।
इन्हें परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जांच में मिट्टी की मजबूती और भार सहने की क्षमता का आकलन किया जाएगा, ताकि नींव के लिए उपयुक्त गहराई निर्धारित की जा सके। कार्य में लगे मैकेनिक उदयवीर ने बताया कि रविवार से पिलरों के स्थानों की माप का काम शुरू हुआ था, जिसे पूरा कर लिया गया है। सोमवार से मिट्टी के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। करीब एक सप्ताह में सभी निर्धारित स्थानों से नमूने जुटाने का लक्ष्य है। रिपोर्ट आने और आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होने की संभावना है। हालांकि, निर्माण शुरू होने की निश्चित तारीख जांच रिपोर्ट और संबंधित विभाग की आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें