फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू की कटान से भड़का आक्रोश, बांसडीह तहसील का घेराव किया

विज्ञापन
बांसडीह तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के हो रहे कटान से निजात दिलाने की मांग को लेकर कटान पीड़ितों
विज्ञापन
बांसडीह। सरयू नदी की तेज होती कटान से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को तहसील परिसर में फूट पड़ा। महराजपुर सहित कटान प्रभावित गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने बाढ़ विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बांसडीह तहसील का घेराव किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महराजपुर गांव को कटान से बचाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू के नेतृत्व में ग्रामीण महराजपुर गांव से पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार ज्ञापन देने और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कटान रोकने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
तत्कालीन प्रभारी अधिकारी की ओर से प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन इसके विपरीत कटानरोधी कार्यों की गति और धीमी हो गई।
नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने आरोप लगाया कि कटान का जायजा लेने पहुंचे डीएम के निर्देश के बावजूद महराजपुर गांव को बचाने के लिए जियोट्यूब लगाने का काम शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र पर लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महराजपुर गांव को हर हाल में बचाने के लिए तत्काल जियोट्यूब लगाने, कटानरोधी कार्य कराने, ठोकर का निर्माण कराने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
तहसील परिसर में एसडीएम पुष्कर मिश्र और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांगें सुनीं।
इस दौरान प्रभात मौर्य, भोला वर्मा, वीरेंद्र यादव, रंजय सिंह, पारस यादव, दिनेश बिंद, भरत यादव, वीरेंद्र यादव दुधिया, स्वामीनाथ साहनी, सुनील साहनी, सत्यदेव शर्मा, रोहित सिंह, बुट्टी सिंह, विमलेश गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें