फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी व दीवान निलंबित, सभी पर होगी कार्रवाई: अनिल राजभर

विज्ञापन
पुलिस द्वारा युवक की गई पिटाई के बाद रसड़ा के कोटवारी मोड़ के समीप बलिया- रसड़ा मार्ग को जाम करते आ - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने रसड़ा में चक्का जाम के दौरान पुलिस और प्रशासन के लोगों पर हुए पथराव मामले की जानकारी जिला प्रशासन से ली और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री ने अमर उजाला से दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी चौकी प्रभारी और दीवान को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच का आदेश दिया गया है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू को पूरे मामले की गहनता से जांच कराने और रिपोर्ट बनाकर शासन को देने का निर्देश दिया गया है। उनकी रिर्पोट के आधार पर मामले से जुड़े सभी दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धरना-प्रदर्शन के नाम पर एक घायल व्यक्ति का जीवन संकट में डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को तत्काल इलाज की जरूरत थी उसे सड़क पर लाकर राजनीति करने वाले किसी भी दशा में जनता के हितैषी नहीं हो सकते ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें