फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज से जातिगत भेदभाव को मिटाना ही हमारा लक्ष्य : चंपत राय

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा/इंदरपुर। शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने बौद्धिक सत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद एवं दुर्गावाहिनी के विषय में बताया। कहा कि भारत की पहचान हिन्दू समाज से है। भारत और हिन्दू एक दूसरे के पूरक हैं। समाज से जातिगत भेदभाव को मिटाना ही हमारा लक्ष्य है। आज पूरी दुनिया के 25 देशों में विश्व हिन्दू परिषद का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

आज हम अपने देश के सीमाओं की सुरक्षा के लिए किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं हैं। विश्व हिन्दू परिषद अपनी स्थापना से ही हिन्दू समाज के कल्याण में लगा हुआ है। 1967 में विहिप में सेवा कार्य प्रचलन में आया। इसके बाद से ही समाज के लोगों ने एक दूसरे का सहयोग करते हुए अच्छे कार्यों को करने के कार्य को गति दी। कहा कि समाज में निरक्षरता, छुआछूत एक बड़ी समस्या है। धरती हम सभी की माता है और हम सभी इसकी संतान हैं। इस दौरान प्रांत सह संगठन मंत्री दीपेश, मंगलदेव चौबे, दुर्गेश प्रताप राव, श्रद्धेय पाल, राजीव सिंह “चंदेल”, अरविन्द मिश्रा, अविनाश त्रिपाठी, दीपक व रामविलास शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें