फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए अभी नहीं आया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी, दवा काउंटर व वार्डों के साथ ही अब ओपीडी में भी सीसीटीवी कैमरे में लगाए जाएंगे और इसका फुटेज भी सुरक्षित रखना होगा। ओपीडी में आए दिन चिकित्सकों के समय से न बैठने, लोगों को दवा न मिलने की शिकायत के बाद शासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

बता दे कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी में समेत वार्ड में कुल 17 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए है। जिसमें से इमरजेंसी में पांच, दवा काउंटर के अंदर एक सीसी टीवी कैमरे लगाए है। इमरजेंसी वार्ड व दवा काउंटर की मानिटरिंग पुलिस चौकी व सीएमएस कक्ष से की जाती है। इमरजेंसी के मुख्यगेट पर एक, चिकित्सक कक्ष में एक, हाल में एक, उपचार कक्ष में एक, गलियारे में एक, मेडिकल वार्ड में स्टाफ नर्स कक्ष में एक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके अलावा दवा काउंटर के अंदर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जबकि जिला अस्पताल के मुख्यगेट पर दो, डिजिटर एक्स-रे के पास एक, हड्डी वार्ड में तीन, सर्जिकल वार्ड में तीन, पीकू वार्ड में एक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिसकी मानिटरिंग सर्जिकल वार्ड के स्टाफ रूम से की जाती है। यह सभी कैमरे चालू हालात में पाए गए। इस बाबत प्रभारी सीएमएस डा. बीके सिंह ने बताया कि इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, दवा काउंटर, नये अस्पताल में सीसीटीवी चालू हालात में है। ओपीडी में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें