फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में रहने वाले को प्रवासी के नाम पर राहत वितरण का प्रवासियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। क्षेत्र के बेलसरा गांव में प्रवासी के नाम पर ग्रामीणों को राशन सामग्री देने के विरोध में शनिवार को प्रवासी मजदूरों ने बेलसरा गांव की चट्टी पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रवासियों की जगह अन्य ग्रामीणों को राशन देने का आरोप लगाते हुए बेलसरा गांव प्रवासी मजदूर शनिवार की सुबह चट्टी पर इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे। मजदूरों ने कहा कि लेखपाल द्वारा गांव में राशन का वितरण कराया गया लेकिन हम लोगों का नाम सूची में नहीं है जो लोग गांव पर ही रह रहे थे उनकी सूची में नाम है। कहा कि गांव के कुछ दलाल किस्म के लोग अपने नजदीकियों को लेखपाल से मिलभगत कर राशन सहित अन्य सुविधाओं का लाभ दिलवा रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर हम लोगों को इस सुविधाओं का लाभ नहीं मिला तो चक्का जाम व धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर, कुरेजी गांव में भी उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब लेखपाल व प्रधान प्रवासी के बदले गांव में रहने वालों को ही राहत सामग्री वितरित करने लगे। यह देख प्रवासियों ने इसका विरोध शुरु कर दिया। लेखपाल राजीव रंजन ने बताया कि गांव के लोगों की मदद से हमने सूची तैयार की थी। लेकिन आज सामने आया कि कुछ गांव के निवासी लोगों का भी उस सूची में है और प्रवासी मजदूरों का नाम छूट गया है जिसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें