प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी की ही देन है कि जिस अमेरिका ने कभी मोदी को वीजा देने से इन्कार कर दिया था, उनसे ऑटोग्राफ ले रहा है। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। देश जी 20, जी 7 का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
बलिया में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में जिस तरह विकास का दौर चला है उससे विपक्षी पूरी तरह हताश हो गए हैं। विपक्षी 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी जनता उन्हें नकारेगी। यह बातें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नारायणी सिनेमा स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहीं।
कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अनाचार और कदाचार से आजिज आ चुकी जनता ने नरेंद्र मोदी को बड़ी उम्मीदों से देश की बागडोर सौंपी थी। असपर पर खरा उतरते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश की दशा और दिशा को बदल दिया। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सारे विपक्षी मुंह के बल गिरेंगे। प्रेसवार्ता में जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि मौजूद रहे।