फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में डूडा को पैसा देने के लिए मांगा भीख

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। सरकार गरीबों को आवास देने के लिए दृढ़ संकल्पित है वहीं नगर पंचायत में विगत एक वर्ष से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों का अब तक उनके खातों में कोई रकम नहीं पहुंची। कस्बे लाभार्थी नगर पंचायत से लेकर बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को पीएम आवास के लाभार्थियों ने मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में नगर पंचायत के वार्ड एक में कटोरा लेकर लोगों से भीख मांगा ताकि एकत्र पैसों को सुविधा शुल्क के नाम पर डूडा विभाग को दिया जा सके।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड एक में सबसे ज्यादा धांधली हुई है। प्रधानमंत्री आवास के आवेदक परेशान हैं। एक वर्ष से सैकड़ों लोग अभी तक आवास से वंचित हैं। वहीं अधिकतर लोगों के एक साल से आवास की दूसरी किश्त रुका है। कहा कि यह सब केवल डूडा और अनाधिकृत लोगों के बीच मिलीभगत के कारण हो रहा है। लाभार्थियों को सुविधा शुल्क के लिए दबाव बनाया जाता है। जिसको लेकर आज भीख मांग कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुनजी कुमार, राजू पटेल, श्यामबिहारी राजभर, राजकुमार, अमित यादव, राकेश प्रजापति, पंकज तिवारी, अग्निवेश गुप्ता, मनीष सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें