फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नौ दिन बाद बेल्थरारोड तहसील में शुरू होगा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेल्थरारोड तहसील में न्यायिक एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय का करीब नौ दिनों से चल रहा बहिष्कार बुधवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन

वार्ता और नवागत तहसीलदार के साथ औपचारिक बैठक के बाद तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया है।
अब बृहस्पतिवार से तहसील के सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित होंगे। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बहिष्कार समाप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायिक एसडीएम तिमराज सिंह तथा नवागत तहसीलदार राजू कुमार के साथ अधिवक्ताओं की वार्ता सकारात्मक रही।
अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में आ रही समस्याओं और अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए भविष्य में आवश्यक सुधार का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि अधिकारियों की ओर से मिले आश्वासन और वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य में पूरा सहयोग करने का निर्णय लिया है।
वहीं, एसोसिएशन के मंत्री दिलरोज अहमद ने बताया कि बार और बेंच के बीच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें