फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भटनी-जखनियां के बीच दो मेमू ट्रेन का संचालन 26 जून तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। औंड़िहार स्टेशन और सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के कारण गाड़ियों के निरस्तीकरण में यात्रियों की हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए अप व डाउन भटनी-जखनियां मेमू का संचालन 9 से 26 जून तक प्रतिदिन होगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05109 भटनी-जखनियां पैसेंजर भटनी स्टेशन से सुबह छह बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन से होकर मऊ में आठ बजे व 9:10 बजे जखनियां पहुँचेगी। वापसी गाड़ी 05110 जखनियां-भटनी मेमू गाड़ी जखनियां से सुबह 9:30 बजे प्रस्थान कर बेल्थरारोड 10:57 बजे व 12:10 बजे भटनी पहुंचेगी। 05111 भटनी-जखनियां मेमू भटनी स्टेशन से दोपहर डेढ़ बजे जखनियां के लिए चलेगी। निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए बेल्थरा रोड 2:10 बजे, शाम 4.20 बजे जखनियां पहुँचेगी। वापसी में 05112 जखनियां से शाम 05:10 बजे प्रस्थान कर बेल्थरारोड सात बजे व 08:10 बजे भटनी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें