रेवती। नवगठित नगर पंचायत रेवती बोर्ड की पहली बैठक बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर हुई।अध्यक्ष जयश्री पाण्डेय की अध्यक्षता में अनुमानित आय-व्यय पर विचार सहित कई प्रस्तावों पर जुटे सभासदों ने विचार विमर्श किया।
मुख्य रूप से सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय, खंभे स्थापित कर एलईडी और सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट का कार्य कराने, नगर के विभिन्न पोखरों, तालाबों आदि जलाशय जो जीर्णशीर्ण अथवा अतिक्रमित हैं, को चिन्हित कराते हुए उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने, कार्यालय सुव्यवस्थित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके पहले, तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभासदों ने स्वागत किया। अध्यक्ष ने कार्यालय परिसर के भ्रमण के साथ अभिलेखों और कर्मियों के संबंध में जानकारी ली। सावित्री देवी, सुशीला देवी, राम प्रसन्न चौहान, मुन्ना रावत, अजय कुमार वर्मा, पशुपति नाथ ओझा, रुपेश पाण्डेय, घूरा राजभर, प्रमोद पांडेय, चिन्ता देवी आदि सभासद, अजय शंकर पाण्डेय कनक मौजूद रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी मृदुल सिंह ने किया।