फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के बिचलाघाट व बेदुआ मोहल्ले में खुली चाय पान की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल, किराना के अलावा अन्य दुकानों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन खुले में चाय, पान आदि की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया था। जिला प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र के बिचला चौकी घाट अंतर्गत शनिचरी मंदिर और बेदुआ मोहल्ले में चाय व पान की दुकान तीन चार दिन से लगातार खुल रही है, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का खुलेआम लोगों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। जबकि पुलिस चौकी पास में ही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद में नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर, स्पा, मिठाई की दुकान, पान गुटखा व चाय पकौड़े की दुकान बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। इसके अलावा अन्य दुकानों को चरणबद्घ तरीके से तीन-तीन दिन सुबह सात से सायं 07 बजे तक खोलने का निर्देश दिया था। जबकि मेडिकल व किराना को छह दिन खोलने का निर्देश दिया था। लेकिन नगर के बिचला घाट चौकी अंतर्गत चाय, पकौड़े व पान गुटखा की दुकानें तीन चार दिनों से लगातार खुल रही है। जहां सोशल डिस्टेसिंग का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जबकि ग्रीन जोन बलिया में भी कोरोना ने अपना पाव पसार लिया है। बावजूद मुकामी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है, यह समझ से परे है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो संबंधित दुकानों को बंद कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में उदसीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें