फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए छोड़ा यूपी के बंटवारे का शगूफा: ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। आगामी विस चुनाव में भाजपा को हराना ही एक मात्र लक्ष्य है। कोरोना और महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी ने यूपी के बंटवारे का शगूफा छोड़ा है, जिससे लोगों का ध्यान अपनी नाकामियों से हटाया जा सकें, उक्त बातें भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कही।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि बीजेपी डूबती नैया है कौन इन पर सवार होने जा रहा है। जब वोट लेना होता है तो इनको पिछड़े दलित याद आते हैं और जब सरकार बना लेते हैं तो उनको किनारे लगा देते हैं। कहा कि बीजेपी अब बीजेपी नहीं रह गई। इसका अब तीन नाम है भारतीय झूठ पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी और भारतीय जुगाड़ू पार्टी है, जो यह हमेशा जुगाड़ पर ही चलते हैं। कहा कि देश और प्रदेश में गुजरातियों का कब्जा हो गया है। यूपी की राज्यपाल गुजराती, सीबीआई चीफ गुजराती, ईडी का चीफ गुजराती, आरबीआई का चीफ गुजराती, प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री गुजराती हैं। लेकिन इस बार जनता भाजपा के जुमलेबाजी में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें