फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 300 छात्रों पर केवल तीन प्रधानाध्यापक, 15 में से 12 पद खाली

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बैरिया।
विज्ञापन
बैरिया। मात्र तीन प्राध्यापकों के सहारे संचालित राजकीय महाविद्यालय सोनबरसा में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इस महाविद्यालय में दो वर्ष पहले शिक्षण कार्य शुरू हुआ था। इसमें कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय की पढ़ाई की व्यवस्था है। यहां कुल 15 प्राध्यापकों का पद स्वीकृत हैं। जिसके सापेक्ष में एक प्रभारी प्राचार्य व दो अन्य प्राध्यापकों की तैनाती है। कला संकाय में आठ प्राध्यापकों का पद स्वीकृत है जबकि सात पद खाली है। विज्ञान संकाय में पांच प्राध्यापकों का पद स्वीकृत है चार पद खाली है। वाणिज्य संकाय में दो प्राध्यापकों का पद स्वीकृत है एक पद खाली है। विद्यालय में 15 में से 12 पद खाली है और यहां सभी संकायों का प्रथम व द्वितीय वर्ष का शिक्षण कार्य जारी है।
स्नातक में 151 छात्र-छात्राएं हैं जबकि प्रथम वर्ष में 178 छात्र-छात्राएं हैं। ऐसे में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को कला विज्ञान व वाणिज्य विषयों का शिक्षण कार्य तीन प्राध्यापक कैसे कर रहे हैं यह यक्ष प्रश्न है। पुस्तकालय अध्यक्ष का पद खाली रहने के कारण पुस्तकालय का भी संचालन नहीं होना छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी का सबक बना हुआ है।
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध इस राजकीय महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान व वाणिज्य संकाय के समस्त विषयों की पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देशित किया है। वहीं, महाविद्यालय परिसर में पेयजल का अभाव व बच्चों की सेमिनार के लिए हॉल का प्राध्यापकों व कर्मचारियों के लिए आवास बच्चों के लिए छात्रावास की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई हैं।
ये सभी संसाधन इस क्षेत्र के इकलौते इस राजकीय महाविद्यालय के लिए आवश्यक हैं। चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों का अभाव यहां के व्यवस्था के लिए प्रश्न चिह्न खड़ा कर रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि महाविद्यालय को तत्काल स्वीकृत पदों के सापेक्ष में प्राध्यापकों की नियुक्ति कराए ताकि ग्रामीण इलाकों की छात्र-छात्राएं कम खर्चे में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन




पूरे प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय में प्राध्यापकों का घोर अभाव है। इन खाली पदों को भरने के लिए शासन गंभीर है, जल्द ही प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नियुक्ति होने पर स्वत: यहां स्वीकृत पद के अनुसार प्राध्यापक को की तैनाती हो जाएगी। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ व जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति को इस बाबत पत्र लिखा गया।

-डॉ. शिवेंद्र नाथ दुबे, प्रभारी प्राचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें