फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डेढ़ महीने में 10 हजार आयुष्मान कार्ड ही बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आयुष्मान कार्ड योजना की प्रगति को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बताया गया कि जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कुल 70 पात्र व्यक्तियों में 48 का आयुष्मान कार्ड बन चुका है, जबकि शेष कार्ड बनाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने अवगत कराया कि जिले को लगभग एक लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त है। पिछले डेढ़ महीने में ब्लॉकवार सिर्फ 10 हजार आयुष्मान कार्ड ही बनाए गए हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने साप्ताहिक डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। कहा, जिन ब्लॉकों में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति कम पाई जाए, वहां तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। सभी 17 ब्लॉकों को मासिक, साप्ताहिक एवं पाक्षिक लक्ष्य निर्धारित कर दिए जाएं। आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में आशा, एएनएम एवं सीएचओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि इनमें से किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयुष्मान कार्ड की प्रगति के मामले में जनपद पहले 18वें स्थान पर था, जो अब 17वें स्थान पर पहुंच गया है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गति तेज कर जनपद को आयुष्मान कार्ड प्रगति में टॉप टेन में लाया जाए। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय यादव, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें