फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन वेविनार का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय टाउन डिग्री कॉलेज के संयुक्त प्रयास से कृषि संकाय द्वारा जलवायु परिवर्तन के काल में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा चुनौतियां तथा समाधान, राष्ट्रीय वेविनार का समापन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ऑनलाइन किया। वहीं, कुलाधिपति ने जननायक चंद्रशेखर विवि के प्रथम त्रैमासिक समाचार पत्र का ऑनलाइन विमोचन भी किया। कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने कुलाधिपति का स्वागत किया।
विज्ञापन

राज्यपाल व कुलाधिपति ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। इस स्थिति में देश में मजदूरों का पलायन गांवों की तरफ हो रहा है। इस स्थिति में जनसमुदाय को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा प्रदान करने में सरकार प्रत्यनशील है। किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हमारे खाद्य भंडार भरे रहते हैं। बताया कि आहार का सेहत पर बहुत असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है हमारा आहार संतुलित और पोषकतायुक्त हो। इस मौके पर कुलपति एवं कृषि अर्थशास्त्री इटानगर अरूणांचल प्रदेश डा. साकेत कुशवाहा, प्राचार्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डा. ओमप्रकाश सिंह, डा. जगदीश प्रसाद, डा. अनिल कुमार, डा. ओमकारनाथ सिंह ने अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें