फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दावों का इंटरनेट ठप, 177 परिषदीय विद्यालयों में नहीं चलती स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। जिले के 177 परिषदीय विद्यालय इंटरनेट से डिस्कनेक्ट पाए गए हैं। इंटरनेट सेवा ठप होने से इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन शिक्षण गतिविधियां ठप हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के सरकारी दावों के बीच जनपद में स्मार्ट क्लास व्यवस्था की जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। निपुण भारत डिजिटल इनिशिएटिव यूनिफाइड पोर्टल (एनबीडीआईयूपी) की 22 जुलाई की ब्लॉकवार रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सबसे खराब स्थिति चिलकहर, नगरा और बांसडीह शिक्षा क्षेत्रों की है।
रिपोर्ट के अनुसार चिलकहर में सर्वाधिक 18 विद्यालय इंटरनेट से कटे हैं। इसके बाद नगरा में 16, बांसडीह और हनुमानगंज में 14-14, रसड़ा और गड़वार में 13-13 तथा पंदह में 12 विद्यालयों की स्मार्ट क्लास व्यवस्था बंद मिली है। यानी केवल इन सात शिक्षा क्षेत्रों के 100 विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था सबसे अधिक संकट में है।
विज्ञापन

इसके अलावा मनियर और सोहांव में 10-10, दुबहर में 9 के अलावा सीयर, नवानगर, बेरुआरबारी और बैरिया में 8-8, मुरलीछपरा में 6 तथा रेवती और बेलहरी में 4-4 विद्यालय इंटरनेट कनेक्टिविटी से वंचित मिले। जिला मुख्यालय क्षेत्र के कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल हरिपुर और भृगु आश्रम भी इस सूची में शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार कई विद्यालयों में जून के अंतिम सप्ताह से लेकर जुलाई के दूसरे सप्ताह तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप स्मार्ट टीवी आधारित शिक्षण, ई-कंटेंट और अन्य डिजिटल गतिविधियां पूरी तरह बंद चल रही हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर शुरू की गई स्मार्ट क्लास परियोजना का इस तरह ठप होने से डिजिटल शिक्षा का उद्देश्य कागजों तक सीमित होकर रह गया है।

वर्जन
विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश विद्यालयों में बच्चों को लाभ मिल रहा है। जिन स्कूलों में संचालन नहीं हुआ है उसकी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

-मनीष कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें