फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्यवर्धन पर हुई ऑनलाइन चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय की अध्यक्षता में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ता डॉ. आशु सिंह रही। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्यवर्धन और पोषण ‘ विषय पर विस्तृत चर्चा की। गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार के महत्त्व, गर्भावस्था में सावधानियां, शिशुओं के सही विकास पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
विज्ञापन

डॉ. आशू ने कहा कि स्वस्थ तन का विकास हमारी दिनचर्या पोषण एवं हमारी परिस्थिति पर निर्भर है। महिलाओं में अपने ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अभाव में आयरन, विटामिन डी तथा कैलशियम की कमी का होना एक आम बात है। डॉ. ममता वर्मा ने अभिभावकों को शपथ दिलाई कि बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करेंगे। डॉ. साहेब दुबे, जन संपर्क अधिकारी डॉ. जैनेन्द्र कुमार पांडेय, डॉ. गणेश पाठक, एनसीसी अधकारी डॉ. अरविंद नेत्र पांडेय, डॉ. अखिलेश प्रसाद, मंगल चंद राय, डॉ वंदना पांडेय आदि रहे। डॉ सुचेता प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सुश्री पूनम गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. निशा राघव ने स्वागत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें