फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेश्वर हत्याकांड के एक आरोपी ने कोर्ट में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड के आरोपी हरि सिंह ने आखिरकार बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद की अदालत में समर्पण कर दिया। जहां से न्यायालय ने बेल खारिज करते हुए जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी सबल सिंह व अधिवक्ता अजय भारती की जमानत हो चुकी है और सुनील सिंह अब भी जेल में है। वहीं दो लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान को एसटीएफ ने रसड़ा के नीबू कबीरपुर में एनकाउंटर में मार दिया था। एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। तीन दिनों पहले ही पुलिस ने हरि सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

बता दें कि हरि सिंह पर जलेश्वर हत्याकांड सहित चार एफआईआर दर्ज थे। जिसमें से एक मामले में न्यायालय से बरी हो चुके हैं। इनके खिलाफ यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जबकि नितेश सिंह द्वारा जलेश्वर हत्याकांड में हरि सिंह समेत चार नामजद तथा दो अज्ञात को आरोपी बनाया था। इसी प्रकरण में धमकी देने का एक और मामला बैरिया थाने में हरि सिंह के विरुद्ध दर्ज है। इसके अलावा तत्कालीन विधायक व सांसद भरत सिंह के गाड़ी पर फायरिंग करने का मामला भी दोकटी थाने में वर्ष 2010 में दर्ज हुआ था। जलेश्वर हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक ने 12 दिसंबर को वांछित हरि सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा जलेश्वर के भाई नितेश कुमार सिंह ने सीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आया और हरि सिंह के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस के लगातार दबाव के चलते अंत में हरि सिंह ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया। वहीं दूसरा आरोपी व दो लाख का इनामी हरीश पासवान को एसटीएफ ने पुलिस के साथ मिलकर तीन सितंबर 2021 को रसड़ा के नीबू कबीरपुर में एनकाउंटर में मार गिराया था। जबकि आरोपी सबल सिंह व अधिवक्ता अभय भारती की जमानत हो चुकी है जबकि आरोपी सुनील सिंह जेल में है। आराप राजनारायण पांडेय की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें