जिला अस्पताल के नए भवन स्थित डिजिटल एक्सरे कक्ष के बाहर लगी मरीजों और तीमारदारों की भीड़।संवाद
- फोटो : बीएसए कार्यालय।
बलिया। जिला अस्पताल में 12 बजे तक डिजिटल एक्सरे कराने के लिए 100 से 120 मरीज पहुंच जाते हैं। लेकिन इसमें से तीस प्रतिशत मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ता है।
एक ही मशीन होने से दूरदराज क्षेत्रों से सभी की जांच नहीं हो पाती। एक मरीज की जांच में दस मिनट से ज्यादा समय लगता है। जिला अस्पताल में बुधवार को 1383 नये मरीजों ने ओपीडी की पर्ची कटवाई। वहीं 292 मरीज पुराने रहे।
अस्पताल खुलने से पूर्व ही पर्ची काउंटर से ओपीडी व दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रही। हड्डी रोग विशेषज्ञों की तीन ओपीडी में 286 मरीज पहुंचे। इसमें 153 मरीजों को चिकित्सकों ने एक्स-रे जांच लिखी। पेट दर्द व सीने में जकड़न की समस्या वाले 42 मरीजों को एक्स-रे जांच कराने को चिकित्सकों ने सलाह दी। दूर दराज क्षेत्रों से लेट पहुंचने वाले मरीज दोपहर बाद जांच को पहुंचने पर दूसरे दिन जांच होने की बाद कह कर्मचारी लौटा दिया। जल्दी जांच कराने के लिए लाइन में लगे मरीज व तीमारदारों में कहासुनी होती रही। संवाद