फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी शेषनाथ राय (55) अपने गांव के ही सतीश राय (45) के साथ सिकंदरपुर बाजार कर वापस बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह चेतन किशोर गांव के समीप पहुंचे कि सामने की तरफ से आ रहे सिसोटार गांव निवासी सुमित गुप्ता (24) और अभिषेक चौहान (25) की बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां शेषनाथ राय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे चौकी प्रभारी अमरजीत ादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें