हल्दी। दुबहर थाने के समीप शुक्रवार की देर शाम ट्रक व टेंपो की टक्कर हो गई। जिसमें एक घायल की सीएचसी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं कई लोग चुटहिल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, वाहनों को कब्जे में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र पश्चिम टोला हल्दी निवासी मुन्ना बाबू (35) पुत्र नबी रशूल किसी कार्यवश बलिया गए थे। वहां से टेंपो में बैठकर हल्दी आ रहे थे। जैसे ही टेंपो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर पहुंची, वैैस ही सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर गई। टेपों में सवार मुन्ना बाबू समेत कई लोग चुटहिल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। मृतक के मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी शायरा बेगम का रोते-रोते बुराहाल है। मृतक की पांच लड़कियां है। जिसमें सबसे छोटी लड़की डेढ़ साल की है। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण- पोषण करता था।