फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। चिलकहर-टीकादेवरी मार्ग स्थित कल्यानीपुर चट्टी के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई । जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। वहीं घायल अधेड़ को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के बद्दोपुर चकिया निवासी उमा राजभर (35) पुत्र सुकालु राजभर नफ़रेपुर रिस्तेदारी से बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच कल्यानीपुर चट्टी के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार फेफना थाना के कोडरा निवासी ओमप्रकाश यादव (50) पुत्र स्व यमुना यादव की जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमे उमा राजभर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश यादव को इलाज बलिया में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें