फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एनएच-31 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की भिड़ंत, दंपती समेत चार गंभीर रूप से घायल; एक की मौत

Wed, 03 Jun 2026 07:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

UP News: बलिया में एनएच-31 पर कोरंटाडीह पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: बलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पुलिस चौकी कोरंटाडीह के पास बुधवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, भरौली की ओर से कोटवा नारायणपुर जा रही गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाजीपुर की ओर से भरौली जा रहा ऑटो जद्दोपुर बस्ती के सामने, पुलिस चौकी कोरंटाडीह के पास आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


हादसे में करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। दुर्घटना में ऑटो सवार नीतू वर्मा (41) पत्नी राजेश वर्मा, राजेश वर्मा (45), लक्ष्मण वर्मा (30) पुत्र राजेंद्र वर्मा, निवासी रुई मंडी, श्मशान घाट, थाना कोतवाली गाजीपुर तथा ऑटो चालक जगनारायण चौधरी (40) पुत्र झाबर चौधरी निवासी सिकंदरपुर, थाना नरहीं गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों को भेजा गया अस्पताल

सूचना मिलते ही कोरंटाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी नरहीं के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि घायल राजेश वर्मा के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है।

थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो को कब्जे में लेकर कोरंटाडीह चौकी पर खड़ा करा दिया है। मृतक की शिनाख्त कराने और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें