फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टेंपो के टक्कर में एक की मौत आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
सिकंदरपुर के भाटी चट्टी पर सड़क दुर्घटना में हुआ छतिग्रस्त टेंपो - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सिकंदरपुर। क्षेत्र के भाटी चट्टी पर मंगलवार की शाम आटोरिक्शा और कार की आमने सामने से हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भाटी- चट्टी के समीप मंगलवार की शाम सिकन्दरपुर से तेज गति से जा रही कार नगरा के तरफ से आ रहे आटो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के मौजूद लोगों ने घायल रमेश राजभर (50) , जानकी देवी पत्नी रमेश राजभर निवासी तिवारीपुर, विजय शंकर पांडे (60) निवासी सरनी थाना सिकन्दरपुर, विक्रमा यादव (45) निवासी हथोज थाना खेजुरी, लक्ष्मी तिवारी (63) पत्नी सदानंद निवासी एकइल, थाना पकड़ी दुर्गेश राजभर (18) पुत्र अवधेश राजभर, मंगली देवी (45) पत्नी अवधेश राजभर निवासी नगरा, पूनम (40) पत्नी राजमंगल निवासी नगरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रमेश राजभर को मृत घोषित कर दिया। वही जानकी देवी, विजय शंकर, विक्रमा यादव, लक्ष्मी तिवारी, दुर्गेश राजभर, मंगली देवी, पूनम का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें