रेवती। रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर नवाबारा गांव के पास रविवार की सुबह करीब बैरिया की तरफ से रेवती आ रहे दो साइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक की मौत जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में हो गई जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं।
अजीत यादव (35) निवासी बजरहां (कर्णछपरा) थाना बैरिया तथा नंदलाल यादव (30) निवासी रामपुर कोड़रहा थाना दोकटी एक साइकिल पर सवार होकर रेवती की तरफ आ रहे थे। नवाबारा गांव केे समीप एक ट्रक की चपेट में आ गए और घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। बलिया ले जाते समय रास्ते में ही अजीत ने दम तोड़ दिया।