फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में डायरिया से बच्ची की मौत, दो दर्जन से अधिक गंभीर

Fri, 11 Oct 2019 11:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रसड़ा में डायरिया से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव स्थित मिया का बागीचा राजभर बस्ती में शुक्रवार की सुबह दूषित पानी पीने से एक बार फिर बच्चों सहित दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया के शिकार हो गए। आनन फानन में सभी मरीजो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जिसमें 10 वर्षीय एक बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान सात की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जिला एवं स्थानीय चिकित्सकों की टीम नागपुर गांव के लिए रवाना हो चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो दर्जन से अधिक डायरिया के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

श्याम कुमारी 35 वर्ष, 17 वर्षीय कंचन, अभिषेक 15 वर्ष, चंदा देवी 25 वर्ष, राज 5 वर्ष, आरती 12 वर्ष एवं अंकित 6 वर्ष, भागमनी 60 वर्ष,राजेश राजभर 25 वर्ष, पवन 6 वर्ष, मंसा 35 वर्ष, पिंकी 4 वर्ष, सलोनी 5 वर्ष, राकेश 9 वर्ष की हालत गम्भीर होने पर इलाज किया जा रहा था। जबकी पूजा 10 वर्ष पुत्री जय नरायण ने गांव में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान आरती, अंकित, भागमनी,  प्रिंस, श्यामकुमारी कंचन अभिषेक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके पूर्व गुरुवार की देर सांय श्यामा कुमारी 35 वर्ष, चन्दा देवी 25 वर्ष, गुड़िया 35 वर्ष, श्रीराम 43 वर्ष, अन्तु 10 वर्ष, लक्ष्मी 12 वर्ष, नीतू 14 वर्ष एवं रूबी 12 वर्ष, किरण 24 वर्ष, राकेश 9 वर्ष, चन्द्र ज्योति 8 वर्ष का इलाज चल रहा था।

अधीक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नागपुर में डायरिया की शिकायत मिली है जिस पर जिला अस्पताल को भी सूचित कर दिया गया है यहां की भी डाक्टरों की टीम गांव में भेज दी गई है। इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें