फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से वृद्ध मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर डिहवा नई बस्ती के समीप साइकिल से घर जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने वृद्ध को पीएचसी नगरा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खेजुरी थाना क्षेत्र के चवरी निवासी चंद्रिका राजभर (75) नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा नई बस्ती में अपने रिश्तेदार के यहां रहते थे। वह गजियापुर स्थित ईट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में वह ईट भट्ठे से मजदूरी करके साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर डिहवा नई बस्ती के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने बाइक सवार दोनों युवकों को वाहन सहित पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों युवक दवा कराने की बात कहकर अस्पताल तक गए और मौका मिलते ही फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें