बलिया। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना से सहतवार थाना क्षेत्र के हरपुर डुमरिया गांव में वृद्ध की मौत होने की पुष्टि की गई है। नए 193 केस पाए गए हैं। वहीं, एक्टिव केस 3262 हैं। होम आइसोलेशन में 2554 तथा एल-1 और एल-2 बसंतपुर में 55 मरीजों को भर्ती किया गया है। सोमवार को 2380 लोगों की सैंपलिंग की गई। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की तादाद 130 पहुंच गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दी है।
सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भरी पड़ सकती है। उधर, बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर लोग लापरवाह बने हुए हैं। पंचायत चुनाव को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। उन्होंने आमजन के साथ ही जिले के समस्त प्रत्याशियों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन को अक्षरश: पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।