फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में चाट-छोला के दुकान पर काम करने वाले का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका  

Tue, 20 Apr 2021 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
मृतक इंसाफ अली, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया में बैरिया थाना अंतर्गत बीबीटोला में स्थित काली मंदिर के पीछे मंगलवार की भोर में चाट-छोला विक्रेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि इंसाफ अली उर्फ बेंगुंची (32) निवासी रामपुर दिघार थाना रेवती विगत 20 वर्षों से बीबीटोला में स्थित यूनियन बैंक शाखा के बगल में चाट-छोला के दुकान पर काम करता था। दुकान मालिक प्रेम गोंड के परिजनों ने बताया कि उसने रोज की तरह सोमवार की देर शाम उनके घर पर खाना खाने के बाद कहा कि आप लोग गेट बंद कर लो मैं दुकान पर सोने के लिए जा रहा हूं।

आसपास के लोगों का कहना है कि इंसाफ मुस्लिम होते हुए भी मां काली का भक्त था, बीबीटोला स्थित काली मंदिर को धोकर पूजा पाठ भी करता था। चाट की दुकान के पीछे के किराए की कोठरी में अथवा गर्मी के दिनों में अक्सर मंदिर पर भी सोता था। बेंगुची अविवाहित था, तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था उसके दोनों छोटे भाइयों का विवाह हुआ है लेकिन इसका अपने परिवार से कोई खास मतलब नहीं था।
विज्ञापन


 मां और दोनों छोटे भाई अलग-अलग दुकानों पर काम करते हैं। मंगलवार की भोर में सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने काली मंदिर से 10-15 मीटर दूर जमीन पर पड़े उसके शव को देखकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएचओ बैरिया राजीव मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज कर जांच में जुट गए।

इसी बीच फॉरेंसिक टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी मौके पर पहुंचकर टीम से जांच करा कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। चाट-छोला दुकानदार के परिजनों का कहना है कि बेंगुची के चेहरे पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें