सड़क दुर्घटना मेँ युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया और जमकर बवाल काटा। बता दें कि ढाई घंटे तक सड़क को जाम किया गया और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
नगरा-गड़वार मार्ग के अराजी माफी ताखा के समीप सोमवार की दोपहर बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे को गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एंबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए गुस्साए मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दी। पकड़ी थाना के गढ़मलपुर सहुलाई निवासी मनोज राजभर (29) और गड़वार थाना क्षेत्र के हथौड़ी निवासी अविनाश राजभर (25) किसी काम से बलिया की तरफ जा रहे थे।
ताखा से गड़वार के तरफ आ रही स्कार्पियो में बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मनोज राजभर तथा अविनाश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर पहुंचाया।डॉक्टरों ने मनोज राजभर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति देखते हुए अविनाश राजभर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इधर दुर्घटना में मृत मनोज के परिजन शव को लेकर ताखा चट्टी के समीप ढाई घंटे तक आवागमन बाधित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को समझा बुझा कर शांत कराया।