फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो घरों से आभूषण सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों में चोरी की । पंदह डेरा निवासी नमोनारायण यादव का परिवार सो रहा था। देर रात किसी समय चोर मकान में घुस गए। परिजन सो रहे थे। बगल के कमरे में रखे बक्से व अटैची में रखे 35 हजार रुपये सहित जेवर, कपड़े और बर्तन चुरा ले गए। इसके बाद चोर नमोनारायण की छत के सहारे बगल में स्थित उनके भाई रामनाथ यादव के मकान में भी घुस गए। 3 बक्से ले कर चले गए। इसमें सोने और चांदी के जेवर और 80 हजार रुपये रखे थे। उधर सुबह लोगों ने घर से करीब 500 मीटर दूर टूटे हुए बक्से और अटैची देखकर जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें